Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2018

देव और ईश्वर में क्या अन्तर है

साधारण बोलचाल की भाषा में हम उसको देव मान लेते हैं जो दैवीय गुणों से सम्पन्न होता है। गांव-देहात की भाषा में बोलें तो सिर्फ देने वाला यानी दाता ही देव होता है। बाद में इस विचार में थोड़ा बदलाव आया है और मनुष्यकृत रचनाओं ने 33 करोड़ देवी देवताओं की रचना गढ़ दी। इसके बाद अवतारी महापुरुषों को भी देव बना दिया गया। विचार करने की बात है कि क्या 33 करोड़ देवी-देवा सृष्टि का संचालन कर रहे हैं। यदि सत्य है तो इससे बड़ा कोई आश्चर्य हो ही नहीं सकता लेकिन यदि इसे झूठ माना जाए तो करोड़ों अरबों लोगों की आस्थाओं को ठेस लगती है लेकिन अब सवाल उठता है सत्यता क्या है,और इसका सही जवाब कहां से खोजा जाए? इन सवालों के जवाब पर विचार किया जाए तो हमें वेदों की याद आती है। वेदों के ज्ञान ने हमें इस बारे में अंधकार से प्रकाश में लाने की सही राह दिखाई है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद ने भी वेदों के माध्यम से हिन्दू समुदाय को नया जन्म दिया है। वेदों में स्पष्ट कहा गया है कि ईश्वर सिर्फ एक है और उसका कोई आकार नहंीं है। उसके ही इशारे पर सारी सृष्टि चलती है। वैदिक धर्म में एक निराकार सर्वज्ञ,सर्वव्यापक न्यायक...